Hardoi News: बेनीगंज में चोरों ने कार चुराने का किया प्रयास
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: बेनीगंज। प्रताप नगर मेन चौराहा पर सीतापुर रोड पर प्रताप नगर निवासी शैलेंद्र तिवारी पुत्र संतोष तिवारी के मकान के सामने खड़ी कार को तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने रात लगभग तीन बजे उठाने का प्रयास किया। आहट पाकर मोहल्ले वाले जाग गए तो वे चौराहा की तरफ निकल गए। कैमरे में घटना कैद हो गई है। कुछ दिन पहले दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। उसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर सुबह प्रभारी प्रताप नगर चौकी इंचार्ज ललित सैनी मौके का पहुंचे। निरीक्षण कर दुकानदारों से जानकारी की। कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.