Hardoi News: बेनीगंज में किसान ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: बेनीगंज। सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश कुमार ने मंगलवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे कस्बा प्रभारी विजय शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई खेती-बाड़ी करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सर्वेश शराब का आदी था। करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी पर पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह इधर-उधर घूमकर जीवन यापन करता था। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.