Hardoi News: बेनीगंज में ई-ऑटो पलटा, चालक की मौत
हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: बेनीगंज। संडीला मार्ग पर लालपुर गांव के पास शुक्रवार को संडीला से प्रतापनगर चौराहा जा रहा ई-ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में इमलिया बाग संडीला निवासी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी कोथावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रंजीत तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.