हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के बाद थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को सौंपी गई है। इसके साथ ही जिले में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कछौना की जिम्मेदारी दी गई है। कछौना के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को अरवल थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रतापनगर चौकी से हरियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, श्लोक गौतम को संडीला की जिम्मेदारी प्रभु नारायण प...