Hardoi News: बेतवा नदी में नहाते समय मैकेनिक और दोस्त डूबा
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: संडीला। किन्हौटी गांव में गुरुवार शाम बेतवा नदी में नहाते समय तेज बहाव में डूबे मैकेनिक सूरज डूब गया। उसका शव शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किन्हौटी निवासी 19 वर्षीय सूरज, लल्लू, शिवम, नरेन्द्र, महिपाल और शंभूशंकर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पकरिया माता मंदिर वाले रास्ते से खेत देखने गए थे। शंभूशंकर, महिपाल और नरेन्द्र खेत की ओर चले गए, जबकि सूरज और शिवम बेतवा नदी में नहाने लगे। बारिश के कारण नदी का बहाव तेज था। तभी दोनों तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लल्लू ने नदी में छलांग लगाकर शिवम को बचा लिया, लेकिन सूरज गहरे पानी में समा गया। सूचना पर ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.