हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पिहानी चुंगी के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के 16 वर्षीय बेटे ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगा ली। बेटे को फंदे पर लटका देखकर मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिहानी चुंगी के पास पेट्रोल पंप के पास रहने वाले रामप्रकाश गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर हैं। वह मूलरूप से कोतवाली शहर क्षेत्र के त्योरा गांव के रहने वाले हैं। करीब 26 सालों से पिहानी चुंगी के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे उनके 16 वर्षीय बेटे हिमांशु ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगा ली। घर में मौजूद मां गीता ने बेटे ...