Hardoi News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: संडीला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय तिलुईया खुर्द में संगठन सृजन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद नसीम वारसी ने की। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं संगठन प्रभारी पवन गोधरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सैफ अली नकवी, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश अर्कवंशी, महताब अहमद, डॉ. जीशान और शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान न्याय पंचायत अध्यक्षों, ग्राम अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कांग्रेसियों ने बूथ स्तर तक संगठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.