हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगाकर सड़क जाम करने का मामला बुधवार को सोशल मीडिया में ट्रेंड करता नजर आया। काफी देर चले हंगामे के दौरान मौके पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम ने बुलडोजर हटवाकर आवागमन शुरू कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। स्थानीय कस्बे में मंगलवार की देर शाम इमलीपुर में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कस्बे के आम राहगीरों समेत श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग पर आवागमन बढ़ गया। इस बीच कस्बे के मध्य स्थित सीएचसी के पास स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर मुख्य मार्ग को पूर्णतया बन्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रास्ते में अवैध कब्जा न हटने पर रावण दहन का बहिष्कार इससे स्थानीय सीएचसी समेत बालामऊ जंक्शन से मुख्य चौराहे की ओर दोनों तरफ का आ...