हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय पति की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए ससुराल से तीमारदार बुलाने जा रहा था। रास्ते में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्याऊघर के पास माइलस्टोन से टकरा गई। नंदबाग निवासी सत्येंद्र पुत्र नृसिंह निजी कंपनी में बाहर रहकर नौकरी करता था। वर्ष 2024 में उसकी शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के ईश्वरीपुरवा निवासी पप्पू यादव की बेटी मोनिका से हुई थी। दंपति का एक छोटा बेटा भी है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को सत्येंद्र घर लौटा था। शनिवार सुबह पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तीमारदार की आवश्यकता बताई। इसके बाद सत्येंद्र बाइक से अपनी ससुराल ईश्वरीपुरवा के लिए रव...