Hardoi News: बीमारी से सब इंस्पेक्टर का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम ईश्वरपुर साई निवासी और बाराबंकी में तैनात सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का सोमवार शाम लखनऊ में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह अटैचमेंट पर एडीजी कार्यालय लखनऊ में तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी के दौरान लखनऊ में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मेहंदी घाट पर सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.