हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: पिहानी। थाना क्षेत्र के सहादतनगर निवासी सायरा (24) पत्नी आरिफ की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन बुधवार रात उपचार के लिए उसे सीएचसी पिहानी लाए थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही सायरा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सीएचसी पिहानी ले आए। सायरा की शादी चार वर्ष पहले हुई थी और वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश यादव पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: जहर खा लेने से सुआ गांव में महिला की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...