Hardoi News: बीएसए ने जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लिया
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: सांडी। सांडी नगर पालिका परिषद के सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण में कुल 33 नामित प्रगणक और सुपरवाइजर हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 28 से 30 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। मौके पर जनगणना लिपिक मोतीलाल और फील्ड ट्रेनर अवनीश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.