हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: जम्मू से बिहार स्थित गांव लौट रहे युवक की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी ने उसे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान बिहार के बेतिया जिले के रामनगर के मुगरहा निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई। शैलेंद्र जम्मू में लकड़ी का काम करता था। बीमारी के चलते वह ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी ने उसे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतारा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जम्मू से गांव लौट रहे बिहार के युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने रामनगर थाने में संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना ...