हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: बिलग्राम। सीएचसी में मरीजों को सरकारी दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिखे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कुछ निजी कर्मी मरीजों को कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। तीमारदार धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बेटी माही को दवा दिलाने सीएचसी पहुंचे थे। धर्मेंद्र का आरोप है कि चिकित्सक के पास बैठे एक प्राइवेट कर्मी ने उन्हें बाहर की दवाएं लिख दीं, जब उन्होंने अस्पताल से उपलब्ध दवा देने की बात कही तो साफ मना कर दिया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज और दवा मुफ्त मिलने की उम्मीद से लोग आते हैं, लेकिन बाहर की महंगी दवाएं लिखे जाने से गरीबों का आर्थिक शोषण हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सरकारी अस्पताल में भी बाहर से दवा खरीदनी पड़े तो गरीब मरीजों के लिए इलाज मुश्किल...