Hardoi News: बिलग्राम में बढ़ा बाढ़ का प्रकोप, गांव और स्कूल मार्ग जलमग्न
हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: बिलग्राम। गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन हो रही बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। सोमवार को तहसील अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ कटरी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम एन. राम, तहसीलदार दीपक गौतम और नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी व पुरुषोत्तम ओझा ने राजस्व टीम के साथ अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम एन. राम ने चुन्नी पुरवा पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखी। तहसीलदार दीपक गौतम ने भिक्खा पुरवा, नोखेपुरवा, कटरी बाण और बाण क्षेत्र का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.