Hardoi News: बिलग्राम में पंखे में उतरे करंट से महिला मौत
हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम के ग्राम घासीराम पुरवा में शुक्रवार को घर में फर्राटा में करंट उतरने से 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फूलमती पत्नी राजू निवासी ग्राम घासीराम शुक्रवार शाम घर में थीं। तभी फर्राटा में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फूलमती के आठ बच्चे हैं, जिनमें सात बेटियां और एक बेटा शामिल है। मां की अचानक मौत से बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.