Hardoi News: बिलग्राम में जिलेभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: बिलग्राम। बीजीआरएम इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में सोमवार को 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने उद्घाटन किया। इस दौरान बीएन इंटर कॉलेज की छात्रा यशी सिंह को मशाल सौंपी गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। डीएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ट्रैक पर जीत के लिए म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.