Hardoi News: बिना परमिट दौड़ रहे सात टेम्पो सीज, तीन का चालान
हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद में बिना परमिट के संचालित हो रहे टेम्पो के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक एवं शाहाबाद क्षेत्राधिकारी का कार्यभार देख रहे आलोक राज नारायण के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सात टेम्पो बिना परमिट के संचालित मिले। उन्हें सीज कर दिया गया। वहीं, उल्लंघन करने वाले तीन अन्य टेम्पो का चालान भी हुआ। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण पुलिस टीम के साथ मौलागंज बस स्टैंड और अल्हापुर तिराहा पहुंचे। यहां उन्होंने टेम्पो चालकों के दस्तावेजों और परमिट की गहन जांच कराई। जांच के दौरान सात टेम्पो बिना वैध परमिट के सड़क पर चलते मिले। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, तीन वाहन किए गए सीज इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाकर सभी वाहनों को सीज कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.