हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शहर के सुभाष नगर निवासी एक युवक के बैंक खाते से बिना अनुमति 80 हजार रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली शहर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर निवासी अमित सिंह चौहान पुत्र छेदा सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जुलाई 2026 को उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 80 हजार रुपये का ऑटो डेबिट हो गया। उनका कहना है कि उन्होंने न तो यह लेनदेन किया और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इसकी अनुमति दी थी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बैंक खाते से 1.44 लाख रुपए उड़ाए मोबाइल पर खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर ...