Hardoi News: बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का प्रयास, ग्रामीणों ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में शनिवार को बिना प्रशासनिक अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रयास को पुलिस ने रोक दिया। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए प्रतिमा स्थापना की अनुमति दिलाए जाने की मांग की। पटेहरा गांव निवासी पप्पू ने प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी। ग्रामीण उसी स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना को रोकते हुए प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाइश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.