Hardoi News: बिजली बिल निकालने पहुंचे सुपरवाइजर और मीटर रीडर से मारपीट
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: सांडी। बिजली का बिल निकालने पहुंचे सुपरवाइजर और मीटर रीडर से मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद एसडीओ और जेई के साथ बिजलीकर्मी थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी। कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार ने बताया कि घायल विद्युतकर्मियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पावर सब स्टेशन पर मीटर रीडर सुपरवाइजर के पद पर मल्लावां थाना क्षेत्र के इसरापुर गांव निवासी अभिनय श्रीवास्तव और मीटर रीडर के पद पर मुरौली कठेरियान निवासी प्रतीक दीक्षित तैनात हैं। बताया गया कि शनिवार दोपहर दोनों कर्मचारी कस्बे के मोहल्ला सरायमुल्लागंज निवासी स्वर्गीय गुलाम नबी के घर के परिसर में लगे मीटर से स्पॉट बिलिंग मशीन के जरिए बिजली का बिल निकाल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.