Hardoi News: बिजली चेकिंग के दौरान टीम से झड़प, लाइनमैन से मारपीट
हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के जमूरा गांव में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद हो गया। आरोप है चेकिंग का विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों ने टीम को रोकने का प्रयास किया। लाइनमैन के साथ मारपीट की गई। मामले में लाइनमैन की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मुकदमा हुआ है। आंझी पावर हाउस के एसडीओ नवीन कुमार के अनुसार शुक्रवार को विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम जमूरा गांव में बिजली कनेक्शनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने चेकिंग का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि खालिद, बाबर, अजमल समेत चार लोगों ने लाइनमैन के साथ मारपीट की। विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी के आरोप में क्यूब पुत्र मुन्ने, रिजवान पुत्र फारूक, कटहले पुत्र हबीब, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.