Hardoi News: बिजली गुल होने पर किया प्रदर्शन
हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। मलिकापुर फीडर से जुड़े गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को ग्राम प्रधान गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बिजली उपकेंद्र पाली का घेराव किया। उनका कहना है कि बिजली न मिलने से पेयजल, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और भीषण गर्मी में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़ा धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अवर अभियंता सुखपाल ने बताया कि मलिकापुर फीडर की अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई है। पानी भरा होने से खराबी को ठीक करने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.