हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: हरदोई। पिहानी चुंगी से खेतुई तक सड़क 67 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने के काम में बिजली के पोल बाधक बन रहे हैं। रास्ते में फुटपाथ पर करीब 744 बिजली के पोल हैं। इन्हें साइड में शिफ्टिंग होनी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक ने बिजली विभाग से गुहार लगाई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है ताकि शहर के 40 हजार से भी ज्यादा लोगों को रोजाना जाम की दिक्कत से निजात मिल सके। ऐसे में इस रोड के फुटपाथ पर खड़े पोल साइड में करने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है। ठेकेदार भी पोल की वजह से मशीनों के संचालन में दिक्कत की बात उठा चुके हैं। बताते हैं कि बिजली विभाग कर्मचारियों को लगाकर पोल साइड में लगाने का काम कर रहा है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। इसका असर कहीं न कहीं सड़क निर्मा...