Hardoi News: बिजली की लाइन में दिखे खतरे तो तुरंत दें सूचना
हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मल्लावां उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यात्रा मार्ग या आसपास कहीं भी बिजली का पोल झुका हुआ, तार ढीले या किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका दिखाई दे तो तत्काल विभाग को सूचना दें। अवर अभियंता एहतेशाम अहमद ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय रहते सूचना मिलने पर खराबी दूर कर संभावित हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी विद्युत खराबी को स्वयं ठीक करने का प्रयास न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों को तत्काल सूचना दें। आपात स्थिति या बिजली लाइन बंद कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.