Hardoi News: बिजली कटौती से मल्लावां के उपभोक्ता बेहाल, सपा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां कस्बे में विद्युत लाइन में आई खराबी के कारण पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। लगातार कई-कई घंटे की कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज के साथ व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बृजेश वर्मा टिल्लू भैया ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तीन से चार घंटे और रात में भी लंबे समय तक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.