Hardoi News: बावन में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: बावन। रविवार रात पड़ोसी के बंद पड़े मकान में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गयी। फारेंसिक टीम के साथ पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना लोनार छेत्र के अंतर्गत बावन गांव के निवासी शिवराज सक्सेना के 26 वर्षीय पुत्र ब्रजकिशोर ने पड़ोसी हरिओम के खाली पड़े मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लोनार सुनील कुमार मिश्रा और चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की। बताया गया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.