हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: हरियावां। प्राथमिक विद्यालय हरियावां में शनिवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था के सहयोग से विद्या सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा। एआरपी आशुतोष द्विवेदी ने बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों और समुदाय से बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई जारी रखने की अपील की। इस दौरान आशुतोष द्विवेदी ने 'ज्ञान की पिटारा' किट का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि किट के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, उनकी सीखने की क्षमता बढ़ाने और विद्यालयी गतिविधियों को अधिक रोचक व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: परिषदीय विद्यालय में 80 बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट...