हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: कछौना। ब्लॉक के कई गांवों समेत विद्युतीकरण से वंचित घर अब रोशन होंगे। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा की मांग पर शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कई गांवों में बिजली लाइन बदलने के साथ नई एचटी लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व मजरों, समेत गांव के बाहर बसी नई बस्ती में विद्युतीकरण की मांग ग्रामीण काफी समय से उठा रहे थे। संज्ञान लेते हुए विधायक रामपाल वर्मा के प्रयास अब रंग लाये हैं। शासन के द्वारा एलओएच योजना के तहत तहत स्थानीय ग्राम बालामऊ, ज्ञानपुर, नारायण देव, कछौना देहात, गंगानगर, सुठेना नई बस्ती, गौरी सैयद तालिब, नगवा, सोम, दलेलनगर, रैसों, आदि गांवो में 18 किलोमीटर से ज्यादा एचटी लाइन और लगभग 10 किमी 3 फेस की एलटी केबल, के साथ ही 25 किलोवाट के लगभग 61 ट्रांसफार्मर, लगाने...