हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: बेनीगंज। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के नवनिर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृत इन कार्यों पर करीब 8 करोड़ 9 लाख खर्च होंगे। स्वीकृत कार्यों में सिरौली कन्जौरा मार्ग से धनाराम मॉडर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 3 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह ऊगपुर से महमूदपुर कला तक मिसिंग लिंक मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये तथा भैंनगांव प्राथमिक विद्यालय से कुलमिनखेड़ा मार्ग तक मिसिंग लिंक के नवनिर्माण के लिए 3 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस मंडल के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बनेंगी 43 सड़कें और 12 पुल बताया ग...