हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। बालामऊ जंक्शन के लोको पायलटों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। अब यहां तैनात लोको पायलटों को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी भी मिल गई है। उत्तर रेलवे के इस निर्णय से स्थानीय लोको पायलटों को दूसरे स्टेशनों पर ड्यूटी के लिए जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। अब तक बालामऊ के लोको पायलट मुख्य रूप से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करते थे। पदोन्नति के बाद मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की ड्यूटी के लिए उन्हें मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, रोजा और बरेली जैसे स्टेशनों पर जाना पड़ता था। उत्तर रेलवे के नए निर्देशों के बाद अब बालामऊ जंक्शन पर ही मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लोको पायलट बदले जाने लगे हैं और पहली बार यहां से लोको पायलटों ने मेल-एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...