हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। बालक वर्ग में वाराणसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। गोरखपुर की टीम द्वितीय तथा गाजियाबाद की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में गौतम बुद्ध नगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। गाजियाबाद की टीम द्वितीय तथा गाजीपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम संयोजक खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी 'विपिन' प्राचार्य डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय ने कहा कि खो-खो - भारतीय संस्कृति, मिट्टी और गति का सामंजस्य का खेल मनुष्य के जीवन...