Hardoi News: बारिश से हुए ब्रेकडाउन में 10 घंटे बंद रहे फीडर
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। इटौली उपकेंद्र के अंतर्गत जुड़े फीडरों पर बुधवार की देर शाम हुई बारिश से एचटी लाइनों ब्रेकडाउन में चली गई। ऐसे में उपकेंद्र के भड़ायल, टड़ियावां, अहिरोरी और परशनी फीडर के हजारों उपभोक्ताओं परेशान हो गए। हालांकि गुरुवार की दोपहर तक कुछ फीडरों पर आपूर्ति एकाध घंटे के लिए चालू हुई, लेकिन फीडर में लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग के चलते निर्बाध रूप से उपभोक्ताओं को मुहैया नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब रक्षाबंधन पर भी निर्बाध आपूर्ति मिलने की उम्मीद नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र के फीडरों की समय रहते लाइनों की मरम्मत होती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.