Hardoi News: बारिश से चोक नाले, दुकानों में हुआ जलभराव
हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: कछौना, संवाददाता। तेज बारिश से चोक पड़े नाले उफनाये तो कस्बे की दुकानों में जलभराव हो गया। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश से कस्बे में स्थानीय सीएचसी समेत कई स्थानों पर भीषण जल भराव नजर आया। इस समस्या के चलते रेलवे गंज वार्ड में नाले का गंदा दुकानों में भर गया। यहाँ कास्मेटिक व किराना समेत पुस्तक विक्रेताओं को जलभराव से काफी नुकसान उठाना पड़ा । स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए जलभराव का यह मुद्दा सोशल मीडिया में भी छाया नजर आया। स्थानीय व्यापारियों ने कछौना कस्बे में भारी भरकम बजट से कराए गए गुणवत्ता विहीन नाले के निर्माण पर भी सवालिया निशान उठाये हैं। जलभराव की समस्या से आहत कॉस्मेटिक व्यापारी पारुल गुप्ता, किराना व्यवसायी राम कुमार गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.