Hardoi News: बारिश में बहा अस्थायी पुल, 30 किमी चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण
हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बेनीगंज क्षेत्र में सीतापुर-हरदोई मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर बनाया गया अस्थायी बांस-बल्ली का पुल हल्की बारिश में ही गोमती नदी में बह गया। इससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को 30 किमी तक का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सीतापुर-हरदोई मार्ग से बरगदिया, अरेहरा पुल, हरिहरपुर और टड़ियावां होते हुए हरदोई जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण करीब एक वर्ष से चल रहा है। पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। बरसात के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए बनाया गया अस्थायी बांस-बल्ली का पुल दो दिन की हल्की बारिश में ही बहकर गोमती नदी में समा गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बारिश में पुलिया बहने से आवाजाही में भारी परेशानी, स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.