Hardoi News: बारिश ने फिर खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल
हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: हरदोई। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि जलभराव हर साल सामने आने वाली पुरानी समस्या है। प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंप लगाकर पानी निकालना तत्काल राहत का उपाय है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए शहर का समग्र ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार होना चाहिए। प्रमुख नालों, आउटफॉल और जलनिकासी मार्गों का तकनीकी सर्वे कराने के साथ जलभराव वाले स्थानों की हॉटस्पॉट मैपिंग की जाए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जलनिकासी के हों बेहतर प्रबंध ताकि डूबे न शहर उन्होंने मुख्य नालों की क्षमता बढ़ाने, नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.