Hardoi News: बारिश के बीच नाली में गिरकर मासूम की मौत
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: पाली। दौलतपुर गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान पानी के बहाव में बहकर नाली में गिरे तीन वर्षीय मासूम अंश की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां राधा और पिता रोहित बदहवास हैं। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार उस स्थान पर पहुंच जा रहे हैं, जहां उनका मासूम बेटा पानी के बहाव में बहकर नाले में जा फंसा था। दौलतपुर निवासी रोहित कुमार खेती-बाड़ी करते हैं। उनका करीब तीन वर्षीय बेटा अंश सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी गांव से होकर नाली की ओर तेज बहाव से जाने लगा। खेलते समय पैर फिसलने से अंश पानी के बहाव में आ गया और घर से करीब 50 मीटर दूर नाली में जा फंसा। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक मासूम की तलाश की। पहले आसपास और तालाब के पास उसे खोजा गया। करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.