Hardoi News: बारिश के पानी से दोबारा ढहा कोले मार्ग की मरम्मत में जुटा पीडब्ल्यूडी विभाग
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: सांडी। लगातार बारिश के चलते कोले संपर्क मार्ग एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग के ढहने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग ने कटान रोकने और मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभाग ने वैकल्पिक मार्ग भी तैयार कर आवागमन शुरू करा दिया है। अवर अभियंता मुकेश दीक्षित ने बताया कि गर्रा नदी की ओर पानी का बहाव मोड़ते हुए कटे हुए मार्ग की लगातार मरम्मत कराई जा रही है। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामापुर, कुंदरौली समेत भूड़ क्षेत्र का पानी चौधरियापुर होते हुए कोले संपर्क मार्ग को काटता हुआ अंतिम संस्कार स्थल के पास स्थित तालाब तक पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश ने खोली सड़क मरम्मत की पोल, जलभराव से मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.