Hardoi News: बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत
हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे गौतम ने बताया कि पिता राम बिलास बारिश के दौरान कच्ची दीवार के पास थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत मृतक राम बिलास समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल अर्कवंशी के पारिवारिक चाचा बताए जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.