Hardoi News: बारिश और ट्रिपिंग से बढ़ी बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मन्नापुरवा, आशा नगर, बेला ताली, आरटीओ, कोयल बाग, नुमाइश पुरवा, अटल चौक तथा सांडी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग होने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली की बार-बार आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई बार एहतियातन आपूर्ति रोकनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर फॉल्ट आने की स्थिति में भी सप्लाई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ती है। फॉल्ट ठीक होते ही बिजली आपूर्ति सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.