हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में बुधवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में भी आसमान में घने बादल छाए रहे। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया, लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नघेटा रोड, रेलवेगंज, लखनऊ चुंगी, मन्ना पुरवा, अटल चौक, काली माता मंदिर समेत क्षतिग्रस्त रास्तों की स्थिति बारिश के बाद और खराब हो गई। जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से बाइक सवारों को संभलकर निकलना पड़ा। कई स्थानों पर पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के आसपास और संपर्क मार्गों पर कीचड़ अधिक होने से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण रास्तों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बारिश से सुहावना रहा मौसम, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी ...