Hardoi News: बाढ़ से बदहाल सड़कों का सर्वे शुरू, 20 अभियंता लगे
हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: हरदोई। लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ से बदहाल सड़कों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसी हफ्ते समस्त सड़कें सूचीबद्ध करके शासन को स्टीमेट भेजा जाएगा। ताकि बजट की मांग कर आगे की कार्रवाई की जा सके। करीब 20 अभियंता सक्रिय हैं। इनमें एई और जेई से लेकर एक्सईएन तक को जिम्मेदारी दी गई है। गंगा, गर्रा, गंभीरी, नीलम, रामगंगा नदी में एक महीने से भी ज्यादा समय तक बाढ़ की स्थिति रही। कई बार जल स्तर घटने के बाद बढ़ गया। तेज बहाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की करीब एक सैकड़ा सड़कें जगह जगह कट गई हैं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई जगह पर फुटपाथ की मिट्टी पूरी तरह से बह गई है। बिलग्राम, सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों की सड़कों को ज्यादा क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनिंदर सिंह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.