Hardoi News: बाढ़ से फसल नुकसान का मुआवजा मांगा
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में बैठक कर किसानों की समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष सरदार प्रगट सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और धान खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की गई। सितंबर में बाढ़, तूफान और बारिश से जिले की नदियों में उफान आने के कारण गन्ना, धान, मूंगफली, मक्का, उड़द और बाजरा समेत कई फसलें चौपट हो गईं। संगठन का आरोप है कि पिहानी, गोपामऊ, टड़ियावां, हरियावां, अहिरोरी, शाहाबाद, पाली, हरपालपुर, संडीला, भरावन, कोथावां और बेहंदर सहित कई क्षेत्रों में नुकसान के बावजूद अब तक सर्वे नहीं कराया गया। किसानों को फसल बीमा की धनराशि भी नहीं मिली है। बीमा कंपनी पर नुकसान के अनुपात में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.