Hardoi News: बाढ़ प्रभावित गांवों का सांसद और एमएलसी ने किया निरीक्षण
हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: अतरौली। विकासखंड भरावन के भटपुर, कूड़ा कटका कला, धनाखेड़ा, लक्ष्मणपुरवा, देवरी समेत 30 से अधिक गांव गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। भाजपा सांसद अशोक रावत और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर राहत सामग्री का वितरण कराया। सांसद अशोक रावत ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार और लेखपालों को प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के बाद गोमती नदी का इस क्षेत्र में इतना अधिक प्रकोप देखा गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट : बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में हंगामा हजारों बीघा फसल प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.