हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। चितराई गांव स्थित बाग में शुक्रवार देर रात लापता युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदा पुरवा मजरा सदई बेहटा निवासी अरुण यादव के रूप में हुई। पिता लालाराम ने साढ़ू प्रमोद पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात अरुण का साढ़ू उसे खेत से अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल लगातार बज रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हरदोई-पिहानी मार्ग पर चितराई गांव के पास बाग में अरुण का शव मिला।

युवक और उसके परिवार का विवाद परिजनों के अनुसार, अरुण और उसकी पत्नी आशा के बीच पत्नी के मायके जाने को लेकर विवाद चल रहा था। आशा कुछ समय पहले मायके चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। पिता का आरोप है कि साढ़ू प्रमोद ही उसे ससुराल आने से रोक रहा था।

पोस्टम...