Hardoi News: बाग में गमछे के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मीतौ गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव बाग में गमछे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान साहिबलाल निवासी रघवा रामपुर थाना मल्लावां के रूप में हुई है। वह संडीला के हरदोई रोड स्थित एक लॉन्ड्री में नौकरी करता था। मीतौ गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे वह लॉन्ड्री से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के रामसेवक मौर्य के बाग में उसका शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.