हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। बावन ब्लॉक की ग्राम पंचायत तत्योरा में वीबी-जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे नाला खुदाई के काम का डीएम राहुल पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की उपयोगिता परखने के लिए पैदल चलकर पूरे नाले का जायजा लिया। काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत भी की। डीएम ने नाले को जल निकासी के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सफाई और ढलान दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तत्योरा में बावन रोड पुलिया से हरदोई बाईपास तक 1250 मीटर लंबे नाले की खुदाई कराई जा रही है। इस कार्य की लागत 9,76,171 रुपये बताई गई। निरीक्षण के दौरान श्रमिक बड़े स्तर पर काम करते मिले। नाला हरदोई बाईपास को पार करते हुए सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई देहात के बड़े नाले से जुड़ता है। डीएम ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्द...