हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: सांडी (हरदोई)। जिले में साड़ी कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से काम करने के बाद देर रात बाइक पर सवार होकर हरदोई जा रहे कैशियर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर बैंक कर्मियों ने आनन फानन में उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनो में कोहराम मच गया । थाने के गांव भीखपुर के मूलतः निवासी रघुबर दयाल रिटायर्ड बैंक कर्मी है। वह करीब तीस सालों से परिवार के साथ हरदोई के सिविल लाइन्स पिहानी चुंगी पर मकान बनाकर रहते हैं। उनका मंझला बेटा धर्मेन्द्र वर्मा कस्बा स्थित एसबीआई शाखा में कैशियर था। बताया जाता है कि बुधवार रात शाखा पर आडिट कार्य हुआ। काम समाप्त होने पर धर्मेन्द्र बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। हरदोई रोड पर स्थित शान्ति कुंज आश्रम के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक...