हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: माधौगंज संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास बुधवार के दिन दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव निवासी किसान ईश्वरी प्रसाद ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर सेब खरीद रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग किसान से मंडी जाने का रास्ता जाने का रास्ता पूछने लगे। फल का पैसा देते समय बाइक सवारों ने जेब काटकर फरार हो गए। किसान ने थाने जाकर वारदात के बारे में पुलिस से शिकायत की। किसान ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान बिक्री के 20 हजार जेब में पड़े थे। बाइक सवार शातिरों ने पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...