Hardoi News: बाइक की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, अब मुकदमा
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर 25 जुलाई की शाम बाइक की टक्कर से अजतूपुर निवासी 70 वर्षीय पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उसी रात मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र पवन कुमार ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: वाहन की टक्कर से गंभीर घायल, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.